Random Posts

जीत का दूसरा नाम बाबा साहब

                     


                         मेरा ईमान बाबा साहब,

                    मेरा मान और सम्मान बाबा साहब,


मेरा दिल और जान बाबा साहब,

मेरा हिन्दुस्तान बाबा साहब,


मेरा प्यार बाबा साहब,

मेरा यार बाबा साहब,

मेरा करतार बाबा साहब,

मेरे दुश्मनों से लडने वाली तलवार बाबा साहब,


मेरा घर और परिवार बाबा साहब,

मेरा हर चमत्कार बाबा साहब,


मेरा आज मेरा कल बाबा साहब,

मेरा हर पल बाबा साहब,


मेरा अम्बर मेरा थल बाबा साहब,

मेरा जल मेरा अनल बाबा साहब,


मेरा गीत और संगीत बाबा साहब,

मेरा परम और प्रीत बाबा साहब,

मेरी जीत और सिर्फ जीत है बाबा साहब,


मेरा नसीब बाबा साहब,

मेरे सबसे करीब बाबा साहब,


भुखे कि रोटी है बाबा साहब,

बुढे कि सोटी है बाबा साहब,


अज्ञान के अंधेरों को जड़ से खत्म कर देने वाला 

ज्ञान का प्रकाश है बाबा साहब,


गरीब दुखियों और लाचारों के लिए,

सदियों बाद जन्म लेने वाला वो अवतार है 

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर,

~कुलदीप सभ्रवाल

Post a Comment

0 Comments