Random Posts

हरियाणा सक्षम योजना

हरियाणा सक्षम योजना


हरियाणा-सक्षम-युवा-योजना





क्या है ये सक्षम योजना:-


हरियाणा सरकार के द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए 01 नवम्बर 2016 में शुरू कि गई एक अनूठी योजना जिसमें सिर्फ हरियाणा के युवा ही आवेदन कर सकते हैं,
और सरकार की इस योजना का लाभ ले सकते हैं।



सक्षम हरियाणा आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज़:-


◆ आवेदक का नाम बेरोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना 
    सबसे ज्यादा जरूरी है,
◆ आयु 21 वर्ष से लेकर 35 वर्ष तक,
◆ आवेदक हरियाणा का निवासी हो,
◆ बिजली का बिल क्लिर हो,
◆ घर में से कोई सरकारी नौकरी पर न हो,
◆ आधार कार्ड
◆ आय प्रमाण पत्र
◆ शैक्षिक प्रमाण पत्र- (मैट्रिक/12th / ग्रेजुएट /
    पोस्ट-ग्रेजुएशन मार्कशीट और डिग्री)
◆ पेन कार्ड / वोटर आईडी कार्ड
◆ बैंक खाता पासबुक
◆ पासपोर्ट साइज फोटो
◆ मोबाइल नंबर
◆ Email ID



सक्षम योजना में मिलने वाला बेरोजगारी भत्ता और  
    अन्य लाभः-






◆ मैट्रिक 100 रूपये प्रतिमाह/10+2 मे 900 रूपये 
    प्रतिमाह/ग्रेजुएशन पर 1500 रूपये प्रतिमाह/
    पोस्टग्रेजुएशन पर 3000 रूपये प्रतिमाह।


◆ महिने में 100 घण्टे किसी भी सरकारी ऑफिस में काम
    करने को दिया जाता है, जिसको करने के बाद 6000    
    रूपये सरकार के द्वारा दिये जाते है।


◆ आवेदक इस योजना का लाभ सिर्फ 03 साल तक ही ले 
     सकता है।



योजना का लाभ ले रहे युवा:-







Applications    

Status as on 04 June, 2022 04:09 AM

◆ Received....
    10+2-(257482) /
    Graduate-(136045)/
    Post Graduate-(68805)/
    Total-(462332)

◆Total Approved...
   10+2-(205024)/
   Graduate-(112283)
   Post Graduate-(57550)/
   Total-(374857)
 
◆ Currently Approved...
    10+2-(184770)/
    Graduate-(74862)
    Post Graduate-( 29116 )
    Total-(288748)
 
◆ Assigned honorary work...
    10+2-(25700)/
    Graduate-(77461 ()/
    Post Graduate-(51602)/
    Total-(154763)
   
◆ Currently working....
    10+2-(3867)/
    Graduate-(18392)
    Post Graduate-(7926)/
    Total-(30185)


★ इस योजना के आने से युवाओं में बेहद खुशी का माहौल   
     बना हुआ है,मगर इस योजना में युवाओं के द्वारा बेहद      

     सारी खामियां भी बताईये जा रही जिस तरफ युवा
     सरकार का ध्यान आकर्षित करानी कि हर कोशिश कर 
     रहे है,
     लेकिन अभी तक इन समस्याओं को लेकर निराशा ही   
      हाथ लगती नजर आई है।


   
युवाओं के द्वारा बताई गई समस्याएंः-





 




 (1) सबसे बड़ी समस्या है लगातार काम का न मिलना


  (2) अपने आसपास के क्षेत्र में काम न मिलना जिसकी
        वजह से मिलने वाला सारा भत्ता और काम का पैसा   
        आने जाने के खर्च में ही लग जाता है,और समय भी 
        बहुत ज्यादा लगता है।


(3) काम समय पर न मिलने कि वजह से ज्यादातर
     ऑफिस अधिकारी कम घण्टे कि अटेंडेंस लगाते है और
     काम ज्यादा लेते है, तथा Relive, Saspaind आदि
     का डर दिखा कर खुद काम से बच कर सक्षम युवाओं
     से काम लेने की फिराक में रहते है,


(4) नियमित रोजगार न देकर ये थोड़े समय का लालच
      देकर युवाओं को अपनी नियमित रोजगार पाने कि
      मांग से भटकाने कि सरकार के द्वारा कोशिश की जा
      रही है,


(5) कुछ युवाओं का तो यह तक कहना कि अधिकारी या
      उनके नुमाइंदों के द्वारा जानबूझकर काम बार-बार दूर
      दिलवाकर उनसे पैसे लेकर अटेंडेंस लगाई जाती है,


(6) तीन साल के इस काम का कोई Experience बना 
      कर न देना,


(7) किसी एक ऑफिस में लगातार काम न देना,


(8) क्वालीफिकेशन के हिसाब से काम न देना,


(9) काम का अधिक दूर मिलने से जो पैसा बस किराये में
      लगता है उसका कोई अलग पैसा न देना,


(10) काम करते समय बहुत बार युवाओं के साथ एक्सिडेंट
        आदि कि दुर्घटना हो जाने पर कोई अलग से प्रावधान
        किया जाने की मांग,

(11) किये गए काम कि तनख्वाह और भत्ता समय पर न  

        मिलना,


- वैसे तो राज्य सरकार बेहद सारी योजनाएं बच्चे,युवा और बुजुर्गों के लिए समय-समय पर लेकर आती रही है,
मगर सक्षम योजना बीते 2-3 सालों से काफी चर्चा में रही,
और सरकार युवाओं को इस योजना से जोडने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रही है,परन्तु युवाओं की इन मांगों को भी इस योजना में अगर सरकार शामिल करती है तो यो सरकार के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी जो युवाओं मे एक गहरी छाप छोडते हुए दिखाई देगी!
जिस कारण प्रदेश के एक बहुत बड़े वर्ग को सरकार अपने साथ जोड़ने में सफल हो सकती है.!


~कुलदीप सभ्रवाल


Post a Comment

0 Comments