इंतजार के लम्हे
इंतज़ार के लम्हे बडे खतरनाक होते है..
कुछ लोग उड जाते है यहां धुल बनकर
और बहुत से लोग यही राख होते है..
इंतज़ार के लम्हे बडे खतरनाक होते है
इन हुस्न वालो से बचना ज़रा
ये सबसे ज्यादा चलाक होते है..
इंतज़ार के लम्हे बडे खतरनाक होते है
आशिको के बारे में मत पुछ मुझसे
ये तो आने वाले वक्त के इतिहास होते है..
इंतज़ार के लम्हे बडे खतरनाक होते है
खुशी के पल मिलते है बडी मुश्किल से
मगर न जाने क्यूँ लोग इतने उदास होते है..
इंतज़ार के लम्हे बडे खतरनाक होते है
खुद को बडा तुजर्बेकार समझने लगा था
ये जिंदगी है जनाब
यहाँ अच्छे-अच्छे बेकार होते है..
इंतज़ार के लम्हे बडे खतरनाक होते है
तेरी नाराजगी ठीक नहीं है ए-दीप
भला मनाने वाले कहाँ सबके पास होते है..
इंतज़ार के लम्हे बडे खतरनाक होते है
~कुलदीप सभ्रवाल◆◆◆
0 Comments